अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/दानापुर। भाजपा के संगठनात्मक जिला पटना ग्रामीण एवं बाढ़ जिला के पंचायत सदस्यों की कार्यशाला पटना ग्रामीण सगुना मंडल अंतर्गत हाइटेक हॉस्पिटल में आहुत हुई। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने वहां उपस्थित लगभग 70 पंचायत सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिशा निर्देश दिया। कार्यशाला के द्वितीय सत्र को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने संबोधित किया तथा पार्टी के द्वारा पंचायतों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र को पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने संबोधित किया और पटना ग्रामीण में किये जा रहे कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। चौथे एवं अंतिम सत्र को पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने संबोधित किया।
कार्यशाला में पटना ग्रामीण के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बाढ़ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, पंचायती राज प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल आनंद, प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, उपमेयर संजय कुमार, जिला मंत्री गुड्डू सिंह,भाई सनोज यादव, देवेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।