बिहारबेतिया

महापौर ने किया प्ले स्कूल का उद्घाटन

अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/बेतिया।नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 10 के कालीबाग में फनस्टोन लिटिल बर्डस प्ले स्कूल का उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर निगम की महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही हमारे आंखों असली रौशनी है। स्वावलंबी जीवन के साथ हमारे बैधिक,सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार है। इसी लिए आज कहा जाने लगा है कि जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा। मतलब जिसको भी अपने जीवन में आगे बढ़ना है उसको पढ़ना है। महापौर द्वारा व्यवस्थापक नेहा कुमारी सोनी और प्रशांत बरनवाल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button