आजमगढ़ गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 67 के हासिये में हो रहा अवैध निर्माण
अनुज श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./ चिरैयाकोट(मऊ)। स्थानीय नगर के औसतपुर मौजा में आजमगढ़-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 67 के किनारे अवैध रुप से मकानों का निर्माण पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की मिली भगत से धड़ल्ले से जारी है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सड़क हद की जमीन में अवैध रुप से लोग मकानों का निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिससे सड़क पर जहां जाम जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं वहीं भविष्य में रोड विस्तारीकरण में भी बाधक बनेंगें। किंतु विडम्बना यह है कि बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग आजमगढ की सम्पत्ति पर गैर कानूनी तरीके से किया जा रहा निर्माण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,पर शासन-प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा। जिसके कारण सड़क के किनारे अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। फलस्वरूप सरकारी सम्पत्ति पर लोगों द्वारा अवैध निर्माण करके कब्जा किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी कुम्भकर्ण की गहरी नींद में सो रहे हैं। जिससे सरकारी सम्पत्ति को कब्जा करने में सहयोग दे रहे हैं। इसी वजह से सरकारी सम्पत्ति लोगों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सड़कों पर अवैध निर्माण के बाद वहां पर अधिकार जताते हैं। उनके पहुंचने से पूर्व ही वह अवैध निर्माण बन जाता है,और सड़कों पर कब्जा हो जाता है। जिसके कारण सड़कों पर लोगों को सबसे ज्यादा चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन में अक्सर टक्कर हो जाती हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं के कारण लोगों की गम्भीर मौत हो जाती है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष मृत्यु दर बढ़ रही है। इस तरह लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी की सम्पत्ति पर लगातार कब्जा करने से सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंच रहा है,इस संबंध में शासन द्वारा कई बार जारी शासनादेश भी जारी किया गया है उसके बावजूद भी कर्मचारी अपनीआंखों पर पट्टी बांध रखे हैं।जनता का आरोप है की ऐसे निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से हो रहे हैं जिसमें सम्बन्धितों से शुविधा शुल्क लिया जा रहा है। बताते हैं कि संबंध में कई बार लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी किया गया है किन्तु इसके विभाग के लोग मौन साधे हुए हैं। नगर के वार्ड नं०10 दरियापट्टी व औसतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे अवैध निर्माण बड़ी तेजी से चल रहा है,इस तरह के अवैध निर्माण पर नगर पंचायत प्रशासन चिरैयाकोट भी सहयोग कर रहा है ,जिसके कारण भविष्य में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।