कठुआ पुलिस ने कई क्षेत्रों में मनाया थाना दिवस लोगों की समस्याएं सुनीं, नशा और अपराध रोकने में सहयोग की अपील

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 7 मई : जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने तथा लोगों की शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में “थाना दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दयालाचक्क में नशा मुक्त अभियान के तहत विशाल जागरूकता रैली आयोजित
यह कार्यक्रम थाना राजबाग के चन्नरोड़ियां, थाना लखनपुर के मग्गर खड्ड, थाना बसोहली के चुनेरा, थाना बिलावर के किशनपुर तथा थाना मल्हार के बडनोता क्षेत्र में आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में संबंधित थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
दूरदराज़ पंचायतों के हजारों लोगों की सुविधा के लिए छत्राल में बैंक शाखा खोलने की उठी मांग
थाना दिवस में पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। लोगों ने नशा तस्करी, सीसीटीवी कैमरे लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था और नए आपराधिक कानूनों से जुड़े मुद्दे उठाए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
हीरानगर में नशा मुक्त अभियान पर बैठक, धार्मिक नेताओं ने मिलकर लिया बड़ा संकल्प
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाई जा सकती है। लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील भी की गई।
जिला पुलिस प्रमुख मोहिता शर्मा ने कहा कि कठुआ पुलिस जनता के सहयोग से जिले में शांति, सुरक्षा और पारदर्शी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध









