जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।राज्यस्पोर्ट्स

एलओसी के नजदीक जीडीसी डूंगी में छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

सबका जम्मू कश्मीर (अनिल भारद्वाज )

राजौरी, जम्मू: एलओसी के पास स्थित शहीद घनिशाम राजकीय डिग्री कॉलेज डूंगी में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और SHE Initiative के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के जरूरी गुर सिखाना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना था। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. (डॉ.) चंचल अंगराल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण सत्र में 4th डिग्री ब्लैक बेल्ट कराटे कोच यासमीन कौसर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए। उनके साथ राहिला कौसर ने भी विभिन्न तकनीकों का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण लिया। छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखने में गहरी रुचि दिखाई।

अंत में प्रशिक्षकों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button