कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरदुर्घटनाराज्यलखनपुर/कठुआ

कठुआ के किड़ियां गंडयाल पुल पर कार-महिंद्रा की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग; एक की मौत, महिला गंभीर घायल

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ/जम्मू। कठुआ से सटे किड़ियां गंडयाल पुल पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक कार और महिंद्रा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd

गंभीर रूप से घायल महिला को पहले कठुआ के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए पुल पर यातायात भी प्रभावित रहा।

कांग्रेस का डीसी कार्यालय पूंछ के बाहर धरना, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

थाना प्रभारी तारिक अहमद ने बताया कि दुर्घटना में लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button