
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 29 जनवरी: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज डीसी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के लिए युवा सहभागिता एवं सशक्तिकरण योजना की तैयारियों पर चर्चा की।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
डीसी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को युवाओं के लिए खेल, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि युवा सेवाएं एवं खेल, शिक्षा, समाज कल्याण, पुलिस, ग्रामीण विकास, श्रम, रोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई विभाग इस योजना में भाग लेंगे।
उपायुक्त ने उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां, डिजिटल शिक्षा और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियों और समय-सीमा के साथ कार्ययोजना बनाने को कहा गया, ताकि योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
बैठक में पीओ आईसीडीएस, सीपीओ, एसीडी, एसीपी, सीएओ, डीवाईएसएसओ, सूचना विभाग, एनआईसी, आईटीआई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









