एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनरठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

हीरानगर में नए व्यू प्वाइंट व सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण, नगर की सुंदरता बढ़ाने की पहल

हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय कुमार ने शिव मंदिर के पास, नगर पालिका कार्यालय के सामने बनाए गए नए व्यू प्वाइंट और सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। यह कार्य यूटी कैपेक्स बजट के तहत किया गया है। व्यू प्वाइंट पर करीब 4 लाख रुपये और सेल्फी प्वाइंट पर 1.25 लाख रुपये की लागत आई है।

इन विकास कार्यों से नगर को एक नया आकर्षण मिला है और लोगों को बैठने, घूमने व फोटो खिंचवाने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि ऐसे छोटे लेकिन उपयोगी कार्य शहर को सुंदर और लोगों के अनुकूल बनाते हैं।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

इस अवसर पर मंडल प्रधान मुकेश पढ़ा, कमल किशोर, रमेश सिंह, केवल बडयाल, रवि सलगोत्रा, राजिंदर जम्वाल, आशा नंद, सुभाष सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button