एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीनगरीप्रशासनराज्य

नगरी तहसील के विकास को लेकर उपराज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

सबका जम्मू कश्मीर
नगरी (कठुआ):नगरी तहसील के विकास से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा माननीय उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर  मनोज सिन्हा  को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मूलभूत जरूरतों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

ज्ञापन में बताया गया कि नगरी कस्बे में वर्ष 1952 में बना पैदल पुल आज भी अत्यंत संकरा है, जबकि आबादी और यातायात में कई गुना वृद्धि हो चुकी है।

यह पुल कस्बे में प्रवेश का एकमात्र मार्ग होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुल के चौड़ीकरण या नए पुल के निर्माण की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नगरी में बच्चों के लिए खेल मैदान की कमी का मुद्दा उठाया गया। खेल मैदान न होने से बच्चों के शारीरिक विकास पर असर पड़ रहा है, इसलिए शीघ्र मैदान निर्माण की मांग की गई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले कठुआ में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगरी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की गई है। वहीं युवाओं को तकनीकी और उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए आईटीआई कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना को भी जरूरी बताया गया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला प्रशासन कठुआ का आयोजन

इस मौके पर समाजसेवी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा साहिल वर्मा व समाज सेवक संजय कुमार ने कहा कि नगरी तहसील लंबे समय से विकास से वंचित है। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Back to top button