एक्सक्लूसिव खबरेंजम्मूपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछराज्यसुरनकोट
सुरनकोट में दर्दनाक हादसा: बोलेरो खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

सबका जम्मू कश्मीर।
सुरनकोट(राजेश कुमार), 17 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के बुलफ्लियाज़ इलाके में शनिवार को एक सड़क हादसे में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में वाहन सवार ज़फ्फर अहमद (46), निवासी महरा सुरनकोट, की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।









