कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटापल्ली मोड़बसोहलीमहानपुरराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

भाजपा कार्यालय कठुआ में विधायक राजीव जसोटिया का जन दरबार, VB-G RAM G Act 2025 को बताया ग्रामीण आजीविका के लिए ऐतिहासिक कदम

सबका जम्मू कश्मीर।
जसरोटा/कठुआ: जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव जसोटिया ने बुधवार को भाजपा कार्यालय, लॉगेट मोड़ कठुआ में जन दरबार का आयोजन किया। जन दरबार में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक देरी से जुड़े मामलों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों से समन्वय कर समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।

नगरी पैरोल शाखा में निरंकारी विशाल संगत का आयोजन, आत्मबोध का दिया गया संदेश

राजीव जसोटिया ने कहा कि जन दरबार जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होता है और शासन अधिक जवाबदेह बनता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1

जन दरबार में भाजपा जिला अध्यक्ष कठुआ उपदेश अंडोत्रा, जिला महामंत्री राजेश मेहता और गगन सिंह, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा निगेश सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा VB-G RAM G Act, 2025 को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कानून ग्रामीण परिवारों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। विधायक के अनुसार इस अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है, जिससे आय में स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जसोटिया ने बताया कि यह अधिनियम केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण सड़कों, सिंचाई, जल संरक्षण, बाढ़ सुरक्षा और सामुदायिक ढांचे जैसी स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी केंद्रित है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दीर्घकालीन मजबूती मिलेगी।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

उन्होंने कहा कि VB-G RAM G Act, 2025 में कौशल विकास, महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमिता और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल निगरानी, सामाजिक अंकेक्षण और समयबद्ध भुगतान जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण भारत देश की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि VB-G RAM G Act, 2025 केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत प्रतिबद्धता है।

Related Articles

Back to top button