जम्मू-कश्मीर के मूर्तिकार गणेश शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान
सबका जम्मू कश्मीर
हीरानगर/कठुआ/जम्मू कश्मीर/नई दिल्ली/ जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा को संस्कृति और मानविकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें यामा इंटरनेशनल अकादमी फॉर कल्चर एंड पीस तथा इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ फ्रीडम एंड पीस फॉर मेडिसिन एंड ह्यूमैनिटीज द्वारा प्रदान किया गया।

यह सम्मान मानवता, संस्कृति और साहित्य के प्रति उनके योगदान तथा कला के माध्यम से शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के लिए दिया गया है। गणेश शर्मा पत्थर, लकड़ी और धातु से बनी अपनी मूर्तियों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें मानवीय भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक मिलती है।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
करीब 45 वर्षों से अधिक के अपने कला जीवन में उन्होंने देश-विदेश में कई एकल और सामूहिक कला प्रदर्शनियों में भाग लिया है। वर्ष 1998 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा इराक सिविलाइजेशन अकादमी सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने उनके कार्यों की सराहना की है।

नई दिल्ली में आयोजित “स्कल्पचर रॉक्स”, “परचम” और “बियॉन्ड लिमिट्स” जैसी प्रदर्शनियों में उनकी कला को विशेष पहचान मिली है। उनकी मूर्तियाँ सरल आकृतियों में गहरे भाव और संदेश प्रस्तुत करती हैं।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति ने गणेश शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर रचनात्मक सफलता की कामना की है।









