हिरानगर पुलिस ने फिर मारी बड़ी सफलता, 5.88 ग्राम नशे सहित तस्कर गिरफ्तार

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ। नशे के खिलाफ जारी अभियान में हिरानगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के दिशा-निर्देश पर एसएचओ हिरानगर अशिश शर्मा ने एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच व एसपी ऑप्स मुकुंद तिब्रेवाल (आईपीएस) की देखरेख में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.88 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।
sabka jammu kashmir OCT 25 2025.qxd_1
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी कट्टल गुजरां, हिरानगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को और तेज गति से चला रही है।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।









