उधमपुरजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीर

उधमपुर के बसंतगढ़ में मुठभेड़ जारी, चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका: IGP जम्मू

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू, 26 जून: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) भीम सेन टुटी ने बताया कि यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

IGP ने बताया कि मौसम की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे ऑपरेशन में कुछ परेशानी आ रही है। बावजूद इसके, सुरक्षाबल पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ अभियान चला रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button