
कठुआ, जम्मू-कश्मीर: शिक्षा विभाग जिला कठुआ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जिले के विद्यार्थियों और एक एस्कॉर्ट शिक्षक का चयन राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव के लिए हुआ है, जिसका आयोजन यशवंतराव चव्हाण अकादमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (YASHADA), पुणे (महाराष्ट्र) में किया जाएगा।

विद्यालय, जोनल, जिला, संभागीय और यूटी स्तर पर आयोजित बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद कठुआ जिले की प्रतिभाशाली छात्र टीमों ने कुल बारह विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।
आखिर हाई कोर्ट के फैसले लोगों को क्यों नहीं कर पा रहे संतुष्ट?
संभागीय स्तर पर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो टीमों ने प्रथम स्थान, तीन टीमों ने द्वितीय स्थान और चार टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद यूटी स्तर पर दो टीमों का चयन हुआ, जिससे जिले की कलात्मक प्रतिभा का उच्च स्तर सामने आया।
sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)
इनमें से कुल पाँच विद्यार्थियों और एक एस्कॉर्ट शिक्षक सहित दो टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर जिला कठुआ का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। चयनित टीमों में आर्मी पब्लिक स्कूल, जांगलोट की निहारिका, छाहत, कृतिका और जाह्नवी की स्वर संगीत (पारंपरिक लोक) टीम तथा आर्मी पब्लिक स्कूल, जांगलोट की ईशाना की शास्त्रीय नृत्य टीम शामिल है। टीमों के साथ मोनिका खोसला, शिक्षक, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कठुआ एवं जिला नोडल अधिकारी (कला उत्सव), एस्कॉर्ट के रूप में भाग ले रही हैं। वे लगातार चौथी बार कला उत्सव में सहभागिता कर रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ राजीव अब्रोल ने चयनित विद्यार्थियों और एस्कॉर्ट शिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि कठुआ की टीमें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।










