दानापुरबिहार

महिला कल्याण संगठन/दानापुर द्वारा सैनेटरी पैड का वितरण किया गया।

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/दानापुर। गुरुवार को महिला कल्याण संगठन दानापुर
अध्यक्षा श्रीमती शालिनी चौधरी एवं अन्य सदस्यायों के द्वारा खगौल (दानापुर ) में 100 महिला सफाई कर्मचारी एवं बालिकाओं (गाईड) के मध्य सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा ने उपस्थित महिला/बालिकाओं से उन्हें शारीरिक स्वच्छता को किस प्रकार रखनी चाहिये इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विदित हो कि महिला कल्याण संगठन जनहित कार्यों में हमेशा बढ-चढ़कर हिस्सा लेती रही है । यह संगठन न सिर्फ रेल कर्मचारियों के परिवार के लिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं का संचालन भी करती है ।

महिला कल्याण संगठन महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इस अवसर सचिव, श्रीमती पूजा मिश्रा, मिनाक्षी,अमिता यादव, स्निग्धा, चंदा मिश्रा एवं श्रीमति राशि रस्तोगी इत्यादि उपस्थित हुईं।

Related Articles

Back to top button