खगौलबिहार

जे एन लाल कॉलेज में वॉयस ऑफ यूथ अभियान के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। शनिवार को जगत नारायण लाल कॉलेज में विकसित भारत @2047: व्याॅस ऑफ यूथ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. डॉ. मधु प्रभा सिंह ने की।

इस अभियान की नोडल ऑफिसर, मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर, सुश्री अर्चना भारती ने भारत सरकार के इस कार्यक्रम के बारे में बताया और छात्रों को अपने विचारों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित छात्र एवं छात्राओं ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया।

Related Articles

Back to top button