पटनाबिहार

बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष विनोद रंजन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। शुक्रवार को गांधी पटना में बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष एवं बिहार स्टेट गांधी स्मारक निधि के मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी विनोद कुमार रंजन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का संचालन प्रदीप प्रियदर्शी ने किया एवं अध्यक्षता प्रभाकर कुमार ने किया। इस अवसर पर विनोद रंजन से जुड़े सैकड़ो साथियों ने अपने-अपने संस्मरण सुनाएं और एक स्वर से कहा कि विनोद रंजन जी एक जिंदादिल इंसान थे और सभी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाते थे। उनको किसी ने कभी निराशा और तनाव में नहीं देखा। विपरीत परिस्थितियों में भी वह दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। श्रद्धांजलि सभा में पद्मश्री सुधा वर्गीज, कंचन बाला, मंजुला डुंगडुंग, रुपेश कुमार ,शाहिद कमाल, रमन कुमार, कारू जी, जगत भूषण, पुष्पेंद्र कुमार, सत्यनारायण मदन, कपिलेश्वर राम, सौरभ कुमार, मेहर आजाद, सिस्टर दौरथी आदि ने अपने संस्मरण सुनाए।

Related Articles

Back to top button