डोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा भद्रवाह जेल

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू/डोडा(अनिल भारद्वाज), नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग पेडलर को नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक पदार्थों के अवैध कारोबार की रोकथाम अधिनियम ( पीआईटीएनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डिवीजनल कमिश्नर जम्मू के आदेशों पर की गई।
पुलिस के अनुसार राधिका काटोच पुत्र मुबारक चंद, निवासी खेल्लानी डोडा जो कि एक आदतन ड्रग तस्कर है और एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में संलिप्त रहा है, को पीआईटीएनडीपीएस के तहत निरुद्ध किया गया है। आरोपी को जिला जेल भद्रवाह में दाखिल किया गया है।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
डोडा पुलिस ने बताया कि आरोपी की गतिविधियां समाज के लिए अत्यंत घातक पाई गईं, जो विशेष रूप से युवाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थीं। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न असर और डोडा थानों में कई मामले दर्ज हैं।
5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
बार-बार ड्रग तस्करी में शामिल और लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आरोपी को आगे अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होने से रोकने के लिए उसकी पीआईटीएनडीपीएस के तहत गिरफ्तारी आवश्यक मानी गई। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश साबित होगी और युवाओं को नशे की लत से बचाने में सहायक होगी।
NDS के 27वें स्थापना दिवस पर शंभू राम प्यासा की डोगरी पुस्तक “सुखा दा साह” का विमोचन
डोडा पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 24 एफआईआर दर्ज कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 14.50 लाख रुपए (अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य) के नशीले पदार्थ जब्त किए गए तथा 45.32 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति को कानून के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। इसके अलावा कई लोगों को निवारक कानूनों के तहत भी हिरासत में लिया गया है।
नए साल की शुरुआत के साथ ही मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम
डोडा पुलिस ने एक बार फिर आम जनता से नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है और ड्रग तस्करों को चेतावनी दी है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों से बाज आएं, अन्यथा पीएसए के तहत गिरफ्तारी और संपत्ति की कुर्की जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









