कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनमढीनरठुआ/मढ़ीनराज्यहीरानगर/कठुआ

राजकीय जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

सबका जम्मू कश्मीर
हीरानगर, राजकीय जीएलडीएम डिग्री कॉलेज, हीरानगर में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा खन्ना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और भाषणों के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। आयोजन के माध्यम से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button