खगौलबिहार

मोदी की योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। पटना जिला के खगौल नगर परिषद में विकसित भारत संकल्प यात्रा सह मोदी की गारंटी रथ का आगमन हुआ। जिसमें भारत सरकार की सभी योजनओ से संबंधित अधिकारी कैंप लगा कर जनता की समस्याओं का समाधान करते रहे। सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी यही है कि आज सारे विभाग के सभी अधिकारी जनता के पास खड़े होकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। आज लोगो का आयुष्मान कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना फुटपाथ विक्रेता भारत सरकार द्वारा बन रहा है।

लेकिन जनता को प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। यही बताने के लिए मोदी की गारंटी वाला रथ के साथ पदाधिकारी आये है। मोदी की सरकार जनता की सरकार है, गरीबो की सरकार है। गरीबो के उत्थान के लिए आज नगर परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी लगन से काम कर रहे हैं।जिसका परिणाम है कि आज पूरे बिहार में छठा स्थान स्वच्छता में प्राप्त किये। इस कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, भाजपा महामंत्री सरोज चन्द्रवंशी, कैलाश प्रसाद, आशुतोष श्रीवास्तव, नगर परिषद कर्मी सहित जनता शामिल हुई। स्वनिधि योजना के लाभुकों को भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा 10,20,50 हजार का चैक वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button