
डॉ. सपना देवी ने किया कार्यक्रम का संचालन, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कविता पाठ प्रतियोगिता में मोनिका ने मारी बाज़ी
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
सबका जम्मू कश्मीर
महनपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज महनपुर में हिन्दी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डा. संगीता सूदन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी दिवस हमारी समृद्ध भाषाई विविधता का प्रतीक है और हमें हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार व संरक्षण की ओर प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का संचालन डा. सपना देवी, विभागाध्यक्ष हिन्दी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर प्रो. मोहनदास शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष निशा भगत, प्रो. बिंती शर्मा, प्रो. रूपाली जसरोता, प्रो. हिलाल और प्रो. रीना बाला सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

लगभग 50 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मोनिका (5वीं सेम.), अनु राधा (5वीं सेम.), किरण (1वीं सेम.), ज्योति (5वीं सेम.), प्रीति, नंदिनी (1वीं सेम.) और अंजली देवी (1वीं सेम.) ने हिन्दी दिवस पर कविताएँ प्रस्तुत कीं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. बिंती शर्मा ने किया और मोनिका को विजेता घोषित किया।
बसोहली विधायक ने जंदराली में जन शिकायत निवारण शिविर लगाया
प्राचार्या डा. संगीता सूदन ने हिन्दी विभाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।
epaper.sabkajammukashmir.in/









