अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। बिहार पुलिस दिवस 2024 के मौके पर खगौल थाना परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर खगौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस लोगों के विश्वास पर खड़ा उतरे, फरियादियों को न्याय मिल सके, इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। बिहार पुलिस पीपुल्स फ्रेंडली एवं पब्लिक सहयोगी बन रही है। थाना में प्रत्येक शिकायत की प्राप्ति रसीद दी जा रही है एवं उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इलाके में सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। थाने में ऑनलाइन आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने नगर अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिकों एवं पुलिस विभाग से अवकाश प्राप्त लोगों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस क्रम में थानाध्यक्ष द्वारा नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार, पूर्व पुलिस अधिकारी के के झा, वकील राम, गिरधर पाठक, पत्रकार सुधीर मधुकर, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, खगौल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष उमा गुप्ता को बूके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व पार्षद रितेश कुमार उर्फ बिट्टू, मनोज कुमार बाबा, सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी, एकता कुमारी, ठाकुर राजेश्वर सिंह,अनिल दुबे, सेवानिवृत डीएसपी वकील राम,सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर केके झा,गिरधर पाठक, खगौल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष उमा गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे