अनंतनागआर एस पूराआर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरएक्सक्लूसिव खबरेंकटड़ाकटरा/जम्मूकठुआकठुआकिश्तवाड़कुलगामकुलगामखोख्यालगांदरबल/श्रीनगरचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू/ राजौरीडोडादिल्लीनगरीनगरीनौशहरानौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पल्ली मोड़पहलगामपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पुलवामापूंछबनिहालबनिहालबनीबसोहलीबांदीपोराबांदीपोराबारामूलाबालटालबिश्नाहभद्रवाह/जम्मूमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरमेंढरमेंढरराज्यरामबनराष्ट्रीयलखनपुर/कठुआलद्दाखश्रीनगरसाम्बासाम्बासोपोर

5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू/श्रीनगर/लेह: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने आज जम्मू, श्रीनगर और लेह सहित देशभर में बैंक कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बैंकों में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि बैंक शाखाओं में कर्मचारियों और अधिकारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जिससे वे शारीरिक और मानसिक तनाव में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण अधिकारी और प्रबंधक भी अतिरिक्त दबाव में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में हुए समझौते के तहत महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश तय किया गया था। वहीं 7 दिसंबर 2023 को भारतीय बैंक संघ और यूनियनों के बीच हुई सहमति के अनुसार सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, लेकिन अब तक इस पर मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करना कर्मचारियों के हित में है और इससे कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button