अनुज श्रीवास्तव/संजय राव
बिहार/ बेतिया।शनिवार को फकीराना सिस्टर समिति द्वारा संचालित परियोजना डब्ल्यूएनसीबी धुनिया पट्टी वार्ड नंबर 21 बेतिया में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि महापौर गरिमा देवी सिकारिया ,संस्था निदेशिका सिस्टर सरोज,शिक्षिका पूनम देवी आदर्श विपिन मध्य विद्यालय और निशा देवी अनाथालय विद्यालय तथा परियोजना समन्वयक मोहम्मद कलाम अंसारी शामिल हुए। सर्वप्रथम संस्था निर्देशिका द्वारा मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया
।उसके बाद सिलाई केंद्र की लड़कियों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।पुनः शिक्षिका पूनम देवी के द्वारा महिला दिवस पर प्रकाश डाला गया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए है । महिला सशक्तिकरण के लिए किया जाता है। अपने हाथ अधिकार को पाने के लिये और अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना भी जरूरी है।उसके बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया कि महिलाओं को खुद अपने काम को कर सशक्त बना है। आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया कि फकीराना द्वारा सिलाई और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि लड़कियां महिलाएं सशक्त हो। अपने बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उन्हें बाहर काम करने के लिए ना भेजें। उसके बाद सिलाई की लड़कियों के द्वारा शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। संस्था निर्देशिका द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अपने बच्चों विशेष कर लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया गया ताकि महिलाएं सशक्त बन सके।अंत में परियोजना समन्वयक मोहम्मद कलाम अंसारी के द्वारा धन्यवाद देकर महिला दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती कुमारी, राम पुकार चौधरी, विनोद कुमार, आशिया प्रवीण और केविन विलियम की सराहनीय भूमिका रही।