जम्मू-कश्मीर में विज्ञान आधारित कृषि बदलाव को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री सतीश शर्मा

सबका जम्मू कश्मीर
श्रीनगर। SKUAST-K में आयोजित STI स्टेकहोल्डर्स मीट के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सतीश शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में विज्ञान और तकनीक आधारित कृषि क्षेत्र में बदलाव की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
sabka jammu kashmir 26 july 2025.qxd_1
इस अवसर पर मंत्री ने 4 एग्री-टेक स्टार्टअप्स का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट खेती, नवाचार और युवा आधारित उद्यमिता कृषि क्षेत्र में प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों के माध्यम से खेती को लाभदायक और रोजगारपरक बनाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐसे स्टार्टअप्स को हरसंभव सहयोग दे रही है, जो आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खेती की तस्वीर बदलने का माद्दा रखते हैं।र्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, शोधकर्ता और नवाचार क्षेत्र से जुड़े युवा उपस्थित रहे।









