नोएडा/दादरीराष्ट्रीय

“श्रीचंद शर्मा से शिष्टाचार भेंट: ग्रेटर नोएडा मंडल टीम ने संगठन विस्तार व जनसेवा पर की चर्चा”

“धूम मानिकपुर में भाजपा मंडल टीम ने श्रीचंद शर्मा से की मुलाकात, विकास और युवा सहभागिता पर हुआ मंथन”

नोएडा/दादरी
भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल की कार्यसमिति के सदस्यों ने आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य, लोकप्रिय जननेता एवं संगठन के दृढ़ स्तंभ श्रीचंद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट कैम्प कार्यालय, धूम मानिकपुर (दादरी, गौतम बुद्ध नगर) में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा का सादगीभरा जीवन, संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण भाव, साथ ही उनका दूरदर्शी विकास दृष्टिकोण मंडल कार्यसमिति के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

बैठक में जनसेवा, संगठन विस्तार, युवाओं की सक्रिय भूमिका और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। श्री शर्मा ने मंडल टीम को अपने आशीर्वचनों से मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठनात्मक मजबूती और सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस भेंट में सम्मिलित भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यसमिति के पदाधिकारी:

अर्पित तिवारी – मंडल अध्यक्ष,राघवेंद्र त्रिपाठी – मंडल उपाध्यक्ष,विजय कसाना – मंडल उपाध्यक्ष,सुनील शर्मा – मंडल उपाध्यक्ष,दुश्यंत चौहान – मंडल उपाध्यक्ष,कपिल भाटी – मंडल उपाध्यक्ष,संजय चौहान – मंडल उपाध्यक्ष,रवि श्रीवास्तव – मंडल महामंत्री,मुकेश दीक्षित – मंडल महामंत्री,भारत भूषण परमार – मंडल मंत्री,गौरव तोमर – मंडल मंत्री,भूपेंद्र कुमार – मंडल मंत्री,गजेन्द्र बिधूड़ी – मंडल मंत्री,श्रीमती अनीता सिंह – मंडल मंत्री,पुनीत दीक्षित – मंडल मंत्री,आर्य कोरी – कोषाध्यक्ष

इस आत्मीय भेंट का उद्देश्य संगठनात्मक संवाद, भावी योजनाओं की दिशा तय करना और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त करना रहा। भाजपा मंडल टीम श्रीचंद शर्मा के मार्गदर्शन को अमूल्य मानती है और उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय सेवा को और सशक्त करने के संकल्प के साथ अग्रसर है।

लेखक : रविंद्र आर्य
(भारतीय लोकसंस्कृति, इतिहास और सामरिक चेतना के स्वतंत्र विश्लेषक पत्रकार)

Related Articles

Back to top button