जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरराजनीति

आम आदमी पार्टी ने सड़क जाम कर टोल प्लाजा के खिलाफ किया प्रदर्शन

जम्मू को टोल प्लाजा का शहर नहीं बनने देंगे: अमित कपूर

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू, 15 जुलाई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अमित कपूर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज जम्मू अखनूर रोड पर बन रहे नए टोल प्लाजा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

 

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अमित कपूर ने कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि साठ किलोमीटर के दायरे में कोई और टोल प्लाजा नहीं होगा, तो फिर जम्मू अखनूर रोड पर यह टोल प्लाजा क्यों लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लोगों ने सरोर टोल प्लाजा का जोरदार विरोध किया था, जिसके बाद सड़क की खराब हालत के कारण इसे हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू को टोल प्लाजा का शहर बनाया गया और उसके बाद मंदिरों के शहर को शराब का शहर बना दिया गया।

sabka jammu kashmir 12 july 2025.qxd_2

उन्होंने कहा कि मंदिरों के शहर में जगह-जगह शराब की दुकानें खोल दी गई हैं और ऊपर से इन दुकानों पर छपे हुए दामों से ज़्यादा पैसे वसूलकर लोगों को लूटा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अब एक और टोल प्लाजा बनाकर लोगों को लूटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इसका कड़ा विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर जम्मू-अखनूर रोड पर टोल प्लाजा नहीं लगने देंगे। वह इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता इं. हरप्रीत सिंह, जयेश गुप्ता, गुरमीत सिंह, सुरेश भगत, अमरीक सिंह ससन, दीक्षित गुप्ता, शकील बनिया, जोगिंदर सिंह, रोहित बाली, रणजीत सिंह गोल्डी, अमरीक सिंह, परमिंदर सिंह, तलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह आदि ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button