कठुआ में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और सेवा पर्व अभियान की शुरूआत
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तिकरण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 17 सितम्बर: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि कठुआ मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) को टाटा कैंसर संस्थान के सहयोग से कीमोथैरेपी और रेडिएशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे क्षेत्र के कैंसर रोगियों को बड़ी राहत मिली है।
डॉ. सिंह आज कठुआ के नागरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के धार से राष्ट्रव्यापी रूप से लॉन्च किए गए ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का हिस्सा था।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से देशभर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं,

महिलाओं के लिए विशेष जांच, स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

सीएचसी परोल में भी प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता शपथ दिलाई और समाज सेवा तथा स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प दोहराया।

बाद में उन्होंने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर स्थानीय महिलाओं को राशन और शॉल वितरित किए। बच्चों को स्कूल बैग, लंच बॉक्स और पानी की बोतलें प्रदान की गईं।

रोजगार सृजन पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि खादी रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। उन्होंने युवाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में योगदान देने की अपील की।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से 330 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें मुफ्त परामर्श, जांच और दवाइयाँ दी गईं। स्कूली छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, आईसीडीएस द्वारा पोषण संबंधी प्रदर्शन, आयुष सेवाएँ और खाद्य मिलावट जांच शिविर भी लगाए गए।

स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताओं और रैलियों में भाग लेकर सेवा, स्वच्छता और पोषण का संदेश फैलाया। युवा क्लबों और एनएसएस इकाइयों ने भी अपने परिसरों और आस-पास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए।

सरकारी दफ्तरों में भी स्वच्छता अभियान चलाए गए और अधिकारियों व कर्मचारियों ने नागरिक अनुकूल कार्यस्थल बनाने की शपथ ली। कई स्थानों पर विशेष वृक्षारोपण अभियान और जल संरक्षण व स्वच्छता पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
इस अवसर पर विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण, उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष डीडीसी रघुनंदन सिंह, एडीसी कठुआ विश्वजीत सिंह, प्रिंसिपल जीएमसी कठुआ डॉ. सुरिंदर अत्री, सीएमओ डॉ. विजय रैना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
लखनपुर में सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट, जनडोर टीम विजेता
सेब व्यापारियों और जम्मू संभाग के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज जारी करे सरकार: भारत प्रिय
जीएलडीएम जीडीसी हीरानगर में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन









