अनुज श्रीवास्तव
बिहार/जीरादेई: संजलपुर में नवयुवक कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पुजा महोत्सव का समापन देवी जागरण के साथ ही संपन्न हो गया। आज दिन में समिति ने अखाड़ा का भी आयोजन किया था। जिसमें अयोध्या,गोरखपुर और वाराणसी से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइस किया। वहीं गोपालगंज से महिला पहलवानों ने अखाड़े में अपने दाव आजमाये।
रात्री में देवी जागरण आयोजित की गई। दुर्भाग्यवश नवयुवक कला केंद्र के एक सदस्य मनीष कुमार बैठा के असामयिक निधन से माहौल थोड़ा गमगीन हो गया। जब समिति के सचिव ह्रिदेश्वर पाण्डेय ने मंच से इसकी घोषणा की। समिति के सारे पदाधिकारी गण एंव युवा कार्यकर्ताओं ने जागरण प्रारंभ होने से पहले एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित किया।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय और संयोजक उपेंद्र पाण्डेय ने दुर्गा पुजा महोत्सव में लगे सारे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। आदर्श ग्राम बंथु के अवकाश प्राप्त शिक्षक स्वामी नाथ यादव,भुवन यादव,शिवजी यादव, मनन यादव समेत अनेक श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की सराहना की।
समिति के सचिव ह्रिदेश्वर पाण्डेय और पुजारी कैलाश बिहारी पाण्डेय ने महोत्सव को सफल बनाने में लगे सदस्य गण अरविन्द वर्मा, सुभाष श्रीवास्तव, शारदा नंद वर्मा,परमात्मा यादव एंव सारे युवा कार्यकर्ता दीपु श्रीवास्तव, मनीष पाण्डेय,उदय वर्मा,आकाश श्रीवास्तव, विजय यादव, बब्लु वर्णवाल, भोला वर्णवाल, अनुप वर्मा,विट्टु पाण्डेय और सुमित यादव के योगदान की प्रशंसा की।संजलपुर निवासी विदेशों में कार्यरत उज्ज्वल पाण्डेय, विकास पाण्डेय और ऋषि श्रीवास्तव ने दुर्गा पुजा महोत्सव के सफल आयोजन पर बधाई संदेश भेजा है।