खगौलबिहार

एससी/एसटी कार्यालय में धूम-धाम से मनाया गया संविधान दिवस

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। रविवार को एससी/एसटी संघ कार्यालय में धूम-धाम से संविधान दिवस मनाया गया।इस मौके पर नेशनल स्टूडेंट यूथ फ्रंट के अध्यक्ष सौरव पासवान ने कहा कि आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था।

इसके बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ।प्रधानाचार्य मोहन पासवान ने कहा कि संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मौके पर अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी परिसंघ शशिकांत प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष nsyf अजय पासवान,गोविंद चंद्रवंशी,मोनू कुमार,रंजन ठाकुर,रईस यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button