कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीप्रशासनबनीबसोहलीमढीनराज्यहीरानगर/कठुआ

कठुआ में डीसी ने श्रमिकों को 10.57 लाख की वित्तीय सहायता सौंपी, सेवा पर्व के तहत विशेष पहल

सबका जम्मू कश्मीर।

कठुआ, 18 सितंबर। सेवा पर्व के अंतर्गत कठुआ जिला प्रशासन और श्रम विभाग की विशेष पहल के तहत उपायुक्त राजेश शर्मा ने गुरुवार को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (JKBOCWWB) की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को कुल 10.57 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

डीसी ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से मिलने वाली यह वित्तीय सहायता बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सहयोग, विवाह अनुदान, पेंशन और आपात स्थिति में राहत जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होती है।

 

उन्होंने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र श्रमिक योजनाओं से वंचित न रहे और समय पर लाभ उनके घर तक पहुँचे।

सहायक श्रम आयुक्त कठुआ, पियुषा खजूरिया ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देकर छात्रवृत्ति, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय मदद और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button