
सबका जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए क्रिकेट सितारे आकिब नबी डार ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार को ₹8.40 करोड़ की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया।
sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)
आकिब की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जम्मू-कश्मीर में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रदर्शन का यह नतीजा आज राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए आकिब नबी डार की यह सफलता एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आकिब की एंट्री से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूती मिलेगी, वहीं जम्मू-कश्मीर के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा होगा।









