कठुआ में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ व सेवा पर्व अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 17 सितंबर। जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और सेवा पर्व अभियान के तहत आज शहर के वार्ड-18 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की आयोजक जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा शर्मा रहीं।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण उपस्थित रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष कठुआ उपदेश अंडोत्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस आयोजन के जिला प्रभारी संजना जमवाल रहीं तथा उनकी टीम में इदु महाजन, बेबी और नेहा शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।

महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से देशभर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की नई पीढ़ी को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा, “अगर देश की नारी स्वस्थ होगी तो परिवार भी स्वस्थ और सशक्त होंगे।” उन्होंने इस अभियान को प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम बताते हुए उन पर गर्व जताया।
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वीमेन कठुआ में पौधारोपण अभियान आयोजित
अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कठुआ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई









