डीसी कठुआ ने कैपेक्स कार्यों की प्रगति की समीक्षा, सभी विभागों को एक माह में आवंटन पूरा करने के निर्देश

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 17 सितम्बर: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स में विभिन्न कार्य विभागों की बैठक लेकर जिला कैपेक्स बजट 2025-26 के तहत हो रहे कामों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में 1788 कार्य निर्धारित किए गए हैं,
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
जिनमें से 1769 को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 1764 कार्य टेंडर किए जा चुके हैं और 139 कार्यों का आवंटन कर क्रियान्वयन शुरू हो गया है।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत कार्यों का आवंटन एक माह के भीतर पूरा किया जाए ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हों और जनता को उनका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि टेंडर और आवंटन में देरी विकास की गति को धीमा करती है। इसलिए सभी एजेंसियां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से काम करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्रोजेक्ट्स में आ रही बाधाओं को आपसी तालमेल से दूर किया जाए और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उनके कार्यालय को भेजी जाए।

इस बैठक में सीपीओ रंजीत ठाकुर, एसीडी अखिल सडोत्रा सहित पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीडीडी और पीएमजीएसवाई के एक्सईएन मौजूद रहे।
लखनपुर में सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट, जनडोर टीम विजेता
सेब व्यापारियों और जम्मू संभाग के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज जारी करे सरकार: भारत प्रिय
जीएलडीएम जीडीसी हीरानगर में स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित









