सेब व्यापारियों और जम्मू संभाग के किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज जारी करे सरकार: भारत प्रिय

सबका जम्मू कश्मीर।
जम्मू,17 सितंबर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान कांग्रेस के चेयरमैन भरत प्रिय ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू कश्मीर के किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र सरकार से बड़े आर्थिक पैकेज की मांग की है। भारत प्रिय ने कहा कि सेब की कटाई के चरम मौसम के दौरान आई बाढ़ ने पुलवामा, शोपियां
और बारामूला में बागों और चावल के खेतों को जलमग्न कर दिया, जिससे बागवानों को भारी नुकसान हुआ।

सड़कें बंद होने और परिवहन में देरी के कारण ट्रक कई दिनों तक फंसे रहे, जिससे जिससे अरबों रुपयों का सेब खराब हो गया। इसका असर कश्मीर के किसानो की आजीविका पर पड़ेगा।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
हालांकि बुधवार को श्रीनगर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र नेशनल हाईवे 44 को तीन सप्ताह के बाद भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया लेकिन अब तक हजारों किसानों का नुकसान हो चुका है।

उन्होंने अनुमान लगाया कि बाढ़ के कारण अकेले पुलवामा में लगभग 250 से 300 करोड़ रु पये का नुकसान हुआ है। भारत प्रिय ने कहा कि जम्मू संभाग में भी खेतों में गाद और रेत भर जाने के कारण किसानों के लिए फसल लगान मुश्किल हो गया है।

खेतों में खड़ी फसल तो तबाह हुई ही है,अब अगली फसल भी नहीं लग पाएगी। जम्मू जिले की ही बात करें तो जिन

इलाकों में सब्जियों की पैदावार होती थी वहां पर खेतों में गाद और रेत भर चुकी है। प्रशासन द्वारा भी खेतों की सफाई के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे।

ऐसे में जम्मू संभाग में सब्जियों की किल्लत हो जाएगी औ पहले से ही नुकसान झेल रहे किसानों की हालत और खराब होगी।
जीएलडीएम जीडीसी हीरानगर में स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि जम्मू कश्मीर के किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की घोषण की जाए।









