कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटा

जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया ने बादल फटने से प्रभावितों का हाल जाना

सबका जम्मू कश्मीर।

जसरोटा/कठुआ।

कठुआ, 17 अगस्त : जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के घाटी-जोड़ में बादल फटने की दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस प्राकृतिक आपदा में घायल हुए लोगों से जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया ने अस्पताल पहुँचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक जसरोटिया ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों और शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button