जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरश्रीनगर

श्रीनगर में उपविधि समिति की बैठक आयोजित, पारदर्शी भूमि उपयोग और सरल सेवाओं पर दिया जोर

सबका जम्मू कश्मीर

श्रीनगर। राजस्व विभाग द्वारा बनाए गए नियमों की समीक्षा को लेकर उपविधि समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को श्रीनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन हसनैन मसूदी ने की।

sabka jammu kashmir 26 july 2025.qxd_1

बैठक के दौरान समिति ने भूमि उपयोग में पारदर्शिता, सेवाओं की सुगमता, और जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। समिति ने सिफारिश की कि पंजीकरण प्रक्रिया को झंझटमुक्त, कानूनों को उपयोगकर्ता अनुकूल और राजस्व अभिलेखों को सार्वजनिक रूप से सुलभ बनाया जाए, ताकि आम जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।

हसनैन मसूदी ने कहा कि शासन व्यवस्था को प्रभावी और जनकेंद्रित बनाने के लिए नियमों में समय-समय पर सुधार आवश्यक है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button