कटड़ाकटरा/जम्मूजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीर

लेह लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सबका जम्मू कश्मीर

कटरा (रोहित शर्मा), श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए लद्दाख के उपराज्यपाल (एल.जी) कटरा पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

sabka jammu kashmir 26 july 2025.qxd_1

उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा, जिला रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे, डीडीसी सदस्य सराफ सिंह नाग, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शशि गुप्ता, तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।एल.जी लद्दाख ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर प्रबंधन द्वारा उन्हें यात्रा और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और इसे कटरा के धार्मिक और पर्यटन महत्व की मान्यता का प्रतीक कहा।

Related Articles

Back to top button