भाजपा एससी मोर्चा की बैठक आयोजित, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, भाजपा जिला कार्यालय कठुआ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा की अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा जम्मू-कश्मीर एससी मोर्चा के महामंत्री गुलशन भगत, कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण, भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश आंदोत्रा, भाजपा एससी मोर्चा जिला प्रधान देवराज, और अन्य वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में एससी मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर कार्यकर्ता को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।

विधायक डॉ. भारत भूषण ने इस अवसर पर कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा में सहायक हैं बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी समाज को जोड़ते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस नेक कार्य को जन आंदोलन का रूप दें

विधायक ने आगे बात करते हुए कहा कि पार्टी का हर मोर्चा जन सेवा और समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। एससी मोर्चा की इस बैठक और पौधारोपण कार्यक्रम से संगठन की जमीनी मजबूती और सेवा भावना का संदेश जाता है।