आर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरकटड़ाकटरा/जम्मूकठुआकठुआकिश्तवाड़खोख्यालगांदरबल/श्रीनगरजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजसरोटानगरीनगरीनौशहरापल्ली मोड़पहलगामपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पुलवामाबनिहालबनिहालबनीबसोहलीबांदीपोराबालटालबिश्नाहभद्रवाह/जम्मूमढीनमहनपुरमहानपुरराजनीतिलखनपुर/कठुआलद्दाखश्रीनगरसाम्बासाम्बाहड़वादाहीरानगर/कठुआ

जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने घोषित किए प्रदेश पदाधिकारी

सबका जम्मू कश्मीर

जम्मू,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू-कश्मीर इकाई ने आज अपने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से परामर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा द्वारा जारी की गई।

घोषणा के अनुसार, भरत भूषण (बोधी), प्रिया सेठी, चौधरी जुल्फकार अली, राजीव चरक, राकेश महाजन, रेखा महाजन, रश्मपाल वर्मा और शहनाज गनई को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संजीता डोगरा, बलदेव सिंह बिलावारिया, अनवर खान और गोपाल महाजन को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

आरती जसरोटिया, मुदस्सिर वानी, रीमा पड्ढा, दिनेश शर्मा, मंजीत रजदान, अरुण शर्मा, आरिफ राजा और पवन शर्मा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रभात सिंह जम्वाल को कोषाध्यक्ष और रमन सूरी को संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

तिलक राज गुप्ता को कार्यालय सचिव और शील मगोत्रा को संयुक्त कार्यालय सचिव बनाया गया है।

मैक्सन टिक्कू को सोशल मीडिया संयोजक, जबकि सज्जाद रैना और नवीन शर्मा को संयुक्त सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरव बलगोटरा को आईटी संयोजक और अब्दुल मजीद को संयुक्त आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।

एडवोकेट सुनील सेठी को मुख्य प्रवक्ता और प्रदीप महोत्रा को मीडिया संयोजक, जबकि एडवोकेट सजिद यूसुफ शाह को संयुक्त मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

वेद प्रकाश को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक और मनीष खजूरिया तथा बिलाल पर्रे को संयुक्त प्रकोष्ठ संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Related Articles

Back to top button