
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 12 जुलाई कठुआ बार एसोसिएशन के चुनाव पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुए, जिसमें वाई. एस. कटोच को अध्यक्ष चुना गया। अधिवक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया और नई कार्यकारिणी का गठन किया।
sabka jammu kashmir 12 july 2025.qxd_2
अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में विकास गुप्ता उपाध्यक्ष, अभिषेक खजुरिया महासचिव, आदर्श कुमार संयुक्त सचिव और मुनीश महाजन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित टीम को कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए बार एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने टीम के सफल और निष्पक्ष कार्यकाल की कामना की।

स्थानीय विधिक समुदाय और नागरिकों ने भी नई टीम को शुभकामनाएं दी हैं और उनके नेतृत्व में सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा जताई है।









