कठुआकठुआखोख्यालजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीनगरीराजनीतिसाम्बासाम्बाहीरानगर/कठुआ

भाजपा कार्यालय कठुआ में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, भाजपा कार्यालय कठुआ में बुधवार को  आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जम्मू-कश्मीर के महामंत्री डॉ. देवेंद्र मन्याल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने आपातकाल के दौर को देश के लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय बताया।
कार्यक्रम में कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने भी अपने विचार साझा करते हुए आपातकाल की घटनाओं को याद किया और देशवासियों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश आंदोत्रा, डीडीसी उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह उर्फ बबलू, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी, भाजपा जिला महामंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Related Articles

Back to top button