कठुआजम्मू

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला पुलिस स्टेशन कठुआ में महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष का किया उद्घाटन।

सबका जम्मू कश्मीर।

कठुआ/जम्मू। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एसएसपी कठुआ द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष सेल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल,एसपी कठुआ, सीनियर पीओ डीपीओ कठुआ, डीवाईएसपी मुख्यालय कठुआ, एसएचओ महिला पीएस कठुआ व विभाग के अन्य का उपस्थित थे। वही विशेष सेल का उद्घाटन करने पहुंचे एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कठुआ जिले की महिलाओं के लिए यह विशेष सेल राष्ट्रीय महिला आयोग (जीओआई) द्वारा समर्थित है, जिसे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई द्वारा कार्यान्वित किया गया है। जिसमें 02 सामाजिक कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है।

 

कार्यक्रम के दौरान अलग अलग तस्वीरें/फोटो
कार्यक्रम के दौरान अलग अलग तस्वीरें/फोटो

जिनके नाम 1. रूबी बागल और 2. ममता रानी हैं। जिनका मुख्य कार्य है घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के पीड़ितों को कानूनी सहायता, परामर्श और आवश्यक सहायता प्रदान करें। इसके अलावा, एसएसपी कठुआ ने महिला अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कठुआ जिले की महिलाओं के लिए “आपातकालीन सहायता के लिए विशेष महिला हेल्पलाइन नंबर” भी लॉन्च किया। महिलाओं की स्थिति और गरिमा को बनाए रखने और उनकी उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए हर साल “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” ​​​​मनाया जाता है। एसएसपी ने कार्यक्रम के दौरान सबोधित करते हुए महिलाओं की उपलब्धियों गिनाई, जबकि आगे बात करते हुए कहा कि मिहलाओं ने आज अपनी कड़ी मेहनत से कैसे समाज में अपने लिए एक जगह बना रही हैं। उन्हें बताया गया कि कैसे महिलाएं अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प के कारण नई ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर जम्वाल ने कहा कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी सराहना करना है। इस दिन का उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रभावी कार्रवाई शुरू करना भी है।

Related Articles

Back to top button