उ.प्रगाजीपुर

मतदान के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा मतदाताओं को किया गया प्रेरित

अनुज ‌‌श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./गाजीपुर।आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए दिनांक 4 मार्च को जिलाधिकारी गाजीपुर एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।गश्त के दौरान इन अधिकारियों द्वारा शहर के आम जनमानस से संवाद किया गया।जिसमें सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में चढ़ बढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रेरित करते हुए इनके द्वारा उन्हें इस चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।यह गश्त कोतवाली परिषद से शुरू होकर टाउन हॉल, चीतनाथ,नखास,खुदाईपूरा,एमए एच इंटर कॉलेज,रौजा, विशेश्वरगंज,मिश्र बाजार के रास्ते कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ।इस पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स व केन्द्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button