जम्मूजम्मू कश्मीरपुंछ/राजौरी

राजौरी में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अनिल भारद्वाज

जम्मू/राजौरी। जम्मू संभाग के राजौरी जिला के राजनगर बुद्धल क्षेत्र में रविवार को एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजौरी के राजनगर बुद्धल क्षेत्र में एक 22 वर्षीय लड़के ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार सदस्यों ने देखा तो चीख पुकार शुरू हो गई। और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button