जम्मूजम्मू कश्मीर

भू-पुत्रो के अधिकार बहाली का प्रण , आतंकवाद, नार्को टेरर को चेतावनी

सबका जम्मू कश्मीर।

जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी ने आज हिन्दू ह्रदय सम्राट वंदनीय बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों एवं नार्को टेरर में संलिप्त वं संरक्षण देने वालों को अपनी नापाक हरकतों पर पूर्ण विराम लगाने अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) जम्मू कश्मीर इकाई के नेताओं ने वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने श्रद्धा सुमन के उपरांत प्रदेश नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे शारीरिक रूप से आज हमारे बीच नहीं हैं मगर उनकी सोच, उनके विचार हर शिव सैनिक के दिलों में सदैव जीवित है।
वंदनीय बाला साहेब ठाकरे ने भूमि पुत्रों को वरीयता देने का नारा दिया था। इसके अलावा हिंदुत्व का झंडा फहराने के लिए लोगों को एकजुट करने का काम भी उन्होंने किया। गर्व से कहो हम हिंदू हैं का नारा देने वाले भी वंदनीय बाळासाहेब ठाकरे ही थे।
साहनी ने कहा कि पिछले तीन दशकों से अधिक समय से जम्मू कश्मीर आतंकवाद की ज्वाला में जल रहा है। सुरक्षा कर्मियों समेत हजारों लोगों की शहादत हो चुकी है। अपने ही देश और राज्य में कश्मीरी हिन्दू पिछले 35 सालों से विस्थापित का जीवन व्यतीत कर रहा हैं। इन सबका पुनर्वासन व भूमि पुत्रो के अधिकारों की रक्षा ही वंदनीय बालासाहेब ठाकरे को प्रत्येक शिव सैनिक की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उपस्थित तमाम शिव सैनिकों ने वंदनीय बाला साहेब ठाकरे को याद करते हुए स्थानीय लोगों के अधिकारों की बहाली , आतंकवाद एवं नार्को टेरर को मुंह तोड जवाब देने का प्रण लिया। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, उपाध्यक्ष संजीव कोहली, सचिव युवा विंग राजेश हांडा , महिला सचिव ममता देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button