CRIMEएक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

स्कूलों के बाहर आवारा युवकों का जमावड़ा, नगरी अड्डा बन रहा लड़ाई-झगड़ों का गढ़

सबका जम्मू कश्मीर 
नगरी/कठुआ। नगरी कस्बे में स्कूलों की छुट्टी के समय बढ़ती अव्यवस्था और आवारा युवकों की गतिविधियों ने अभिभावकों व स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर होते ही स्कूलों के आसपास मोटरसाइकिल, बुलेट और स्कूटी पर घूमने वाले युवकों की भीड़ लग जाती है। कई बार एक ही वाहन पर तीन से चार युवक बैठे नजर आते हैं, जिससे छात्राओं और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

स्थानीय लोगों के अनुसार ऐरवा मोड़, हॉस्पिटल मोड़, बत्ती मोड़ और हायर सेकेंडरी नरोटा अड्डे  स्कूल के आसपास रोजाना ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं। वहीं नगरी अड्डा अब लगातार हो रही लड़ाइयों और झगड़ों का केंद्र बनता जा रहा है। आए दिन युवकों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है।

epaper.sabkajammukashmir.in

लोगों का कहना है कि आवारा युवकों की वजह से बाहर से पढ़ने आने वाली छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कई छात्र-छात्राओं का ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है और अभिभावकों में भी चिंता बढ़ती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्कूल छुट्टी के समय संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त बढ़ाई जाए और आवारा तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते उचित इंतजाम नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब देखना होगा कि नगरी पुलिस इन घटनाओं पर किस तरह शिकंजा कसती है और लगातार बढ़ रही लड़ाई-झगड़ों की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाती है।

Related Articles

Back to top button