CRIMEएक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ पुलिस की ड्रग माफिया पर बड़ी कार्यवाही  ₹7 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, नशा तस्कर हरपाल सिंह उर्फ बलोची पर कार्रवाई

सबका जम्मू कश्मीर 
कठुआ, 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कठुआ के चर्चित PIT-NDPS बंदी हरपाल सिंह उर्फ बलोची की करीब ₹7 करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क कर दी है।
पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में 6 कनाल 18 मरला जमीन और बेसमेंट सहित एक मंजिला मकान शामिल है। यह संपत्ति चक शेखा क्षेत्र में स्थित है।
यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ Mohita Sharma के निर्देश पर की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से कमाए गए पैसों से बनाई गई थी।
डीएसपी मुख्यालय, एसएचओ कठुआ, नायब तहसीलदार और पटवारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संपत्ति को कुर्क किया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हरपाल सिंह उर्फ बलोची के खिलाफ कठुआ जिले में NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2003, 2007, 2020 और 2025 के मामले शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button