कठुआकठुआखोख्यालजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीनगरीपल्ली मोड़राजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआ

कठुआ में विकास कार्यों की विधायक ने की समीक्षा सड़कों, नालियों और अन्य परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ: डॉ . भारत भूषण ने मंगलवार को जिला प्रशासनिक परिसर कठुआ में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ बैठक कर कठुआ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में विधायक ने सड़कों, गलियों, नालियों, पुलियों और अन्य जनसुविधा से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके।
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विधायक को विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया और भरोसा दिलाया कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग कठुआ के कार्यकारी अभियंता इंजीनियर रोहित गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद विधायक और विभागीय अधिकारियों ने शहर के मूनलाइट सिनेप्लेक्स क्षेत्र का दौरा किया। यहां नाली जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button